फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दो हजार करोड़ की महापरियोजना दिलाएगी ऋषिकेश को जाम से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपरियोजना की डीपीआर स्वीकृति के अंतिम चरणों में, नेपाली फार्म से ढालवाला तक बनेगी एलिवेटेड रोडI
विज्ञापन




ढालवाला से खारा स्रोत तक सुरंग के अंदर होगी दो लेन सड़क

दो हजार करोड़ की महापरियोजना ऋषिकेश शहर को जाम से मुक्ति दिलाएगी। इस परियोजना की डीपीआर स्वीकृति के अंतिम चरणों में है। संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष में महापरियोजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को स्वीकृति मिल जाएगी।

सरकार की योजना धरातल पर उतरी तो ऋषिकेश शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। शहर में जाम की समस्या बीते कुछ सालों से विकराल रूप ले रही है। स्थिति यह है कि यात्राकाल के और वीकेंड पर तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। सबसे बुरी स्थिति श्यामपुर फाटक, कोयल घाटी, त्रिवेणी घाट चौराहा, चंद्रभागा पुल से तपोवन तक रहती है। कई बार तो शहर के भीतरी गलियों में भी जाम रहता है। एक किमी का सफर तय करने में कई घंटे लग जाते हैं। जाम से मुक्ति के लिए सरकार 2136 करोड़ की महापरियोजना बनाई है।
विज्ञापन






Iक्या है महापरियोजनाI



नेपाली फार्म से ढालवाला तक फोर लेन एलिवेटेड सड़क बनेगी। ढालवाला से खारास्रोत तक 750 मीटर टू लेन सड़क सुरंग के अंदर से गुजरेगी। खारास्रोत से ऋषिकेश बाईपास योजना के तहत तपोवन से करीब तीन किमी आगे तक नई सड़क बनेगी। करीब सात किमी लंबी यह टू लेन सड़क पुराने हाईवे पर जुड़ेगी। इस महापरियोजना में श्यामपुर रेलवे फाटक पर ओवर रेलवे ब्रिज और अंडर रेलवे ब्रिज भी बनेंगे। अंडर रेलवे ब्रिज से छोटे वाहन जाएंगे। श्यामपुर फाटक से ब्रांच रोड निकलेगी जो ऋषिकेश बाजार में उतरेगी।
विज्ञापन






परियोजना की डीपीआर स्वीकृति के अंतिम चरण में है। परियोजना की लागत 2136 करोड़ है। इस वित्तीय वर्ष में डीपीआर को स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें