एमआईटी ढ़ालवाला में आयोजित एमआईपीएल 2017 क्रिकेट लीग मैच का फाइनल मुकाबला पॉलिटेक्निक व बायोटेक्निक विभाग के बीच खेला गया। लीग मैच के फाइनल मुकाबले को पॉलिटेक्निक विभाग ने छह विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा किया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर बायोटेक्निक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। प्रशांत नेगी और आशीष बेलवाल की साझेदारी की बदौलत बायोटेक ने निर्धारित ओवर में 114 रनों का लक्ष्य रखा। जीत के उद्देश्य से उतरी पॉलिटेक्निक की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए महज नौ ओवर में छह विकेट खोकर सीरीज पर कब्जा किया।
अजय राणा और आशीष शर्मा ने टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। सीरीज के अंत में मैन ऑफ द मैच अजय राना और मैन ऑफ द सीरीज ऋतुराज भट्ट को 112 रन व 10 विकेट लेने पर दिया गया।
संस्थान चेयरमैन एचजी जुयाल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थान निदेशक डा. रजनीश पांडे, अजय तोमर, डा. सुनील कुमार, प्रदीप पोखरियाल, अखिलेश बिजल्वाण, आकाश पंवार, सुमित कोठियाल, अनील सिंह, लोकेश कुमार, राहुल रावत आदि रहे।