रेलवे रोड पर रास्ते मे अतिक्रमण में खड़ी ठेली का चालान काटती पुलिस
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को यातायात पुलिस व सीपीयू की सख्ती दिखी। बाजार में सड़कों पर सामान लगाने और आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने पर पुलिस ने बड़ी संख्या में चालान काटे। इस दौरान एक कार को क्रेन से उठाकर थाने में ले जाया गया। यातायात पुलिस व सीपीयू की कार्रवाई को देखते हुए रेलवे रोड पर सड़क किनारे सब्जी व फल की ठेलियां लगाने वाले भी चलते बने, लेकिन इस दौरान एक ठेली वाले के नहीं हटने पर पुलिस ने उस पर दस हजार का चालान ठोक दिया।
मंगलवार दोपहर को यातायात पुलिस की ओर से देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, व रेलवे रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे रोड पर रास्ते में पार्क की गई एक कार को क्रेन से उठाकर कोतवाली में ले जाया गया। जबकि रेलवे रोड पर रास्ते में पार्क की गई कार पर चालान चस्पा किया गया। सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण पैदा हुई जाम स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई दुपहिया वाहनों के भी चालान काटे। यातायात निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में लगने वाले जाम से बचने के लिए पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सड़क के बीच में पार्क किए गए वाहनों के चालान काटे गए। बताया कि अतिक्रमण पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत 21 चालान, सामाजिक दूरी का पालन करने पर 11 चालान, बिना मास्क लगाए घूमने वाले 121 लोगों के चालान काटे गए।
मास्क न पहनने पर ग्राहकों व सेल्स मेन के चालान काटे
करवा चौथ को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने घाट रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, मेन बाजार में कोविड से बचाव की जानकारी के लिए पोस्टर बांटे। इस दौरान बाजार में बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान काटे गए। पुलिस और एसडीएम वरुण कुुमार चौधरी ने दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में बिना मास्क पहने ग्राहकों व सामान बेच रहे सेल्स मेन और सेल्स गर्ल्स के चालान काटे।
रेलवे रोड पर नो पार्किंग में खड़ी कार को ले जाती यातायात पुलिस की क्रेन- फोटो : RISHIKESH
घाट रोड मे बिना मास्क के दुकानदारों के चालान काटती पुलिस प्रसाशन की टीम- फोटो : RISHIKESH