फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: फर्म के फर्जी दस्तावेज बनाकर निकाले 27 लाख, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्म से 27 लाख की रकम निकालने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली के एसएसआई राकेश शाह ने बताया कि गंगोत्री विहार कैनाल रोड निवासी रश्मि शर्मा ने दी तहरीर में बताया कि नासिर हुसैन निवासी तेलीवाला और उसके सहयोगियों ने मिलकर फर्म के फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्म से 27 लाख की रकम निकाल ली। तहरीर में रश्मि ने आरोप लगाया कि नासिर ने अपने सहयोगी मुकेश शर्मा के साथ मिलकर उनके पति प्रभाकर शर्मा को स्वास्थ्य खराब होने पर दवाइयां दी थीं। इससे उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन




इसके बाद मुकेश शर्मा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्म के पैसे हड़पने की योजना बनाकर रकम निकाल ली। इसके अलावा इन सभी ने एक योगेश नाम के श्रमिक की मृत्यु पर दो लाख रूपये फर्म से निकाल लिए। कोतवाली के एसएसआई राकेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें