फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने और पेपर लीक प्रकरण के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईडीपीएल में हो रहे कार्यक्रम में ज्ञापन देने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कोयल घाटी चौक पर हिरासत में लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि बापूग्राम के लोग कई सालों से राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। पेपर लीक ने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस अवसर पर परवादून युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भारती, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा, महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष मयंक पाल, हिमांशु जाटव, सौरभ वर्मा, विशाल स्नेह, मानव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें