फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अनशनकारी को एम्स में कराया भर्ती

विज्ञापन
गीता भवन स्थित गंगा चौक में धरने पर बैठे संत पी निरालाचार्य एम्स मे भर्ती। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। गीताभवन स्थित आयुर्वेद औषधि निर्माणशाला के सिडकुल हरिद्वार स्थानांतरण के विरोध में बीते 15 मार्च से स्वर्गाश्रम के गीताभवन में आमरण अनशन पर बैठे लोकसेवी संत पी. निरालाचार्य का स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। बीते शुक्रवार देरशाम उन्हें लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख उन्हें हायर सेंटर एम्स में रेफर कर दिया था। जहां एम्स में उनका उपचार चल रहा है। शनिवार को धरने पर बैठे गीताभवन के कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन को उनके स्वास्थ्य का जिम्मेदार ठहराया। कर्मचारियों ने कहा कि शासन और गीताभवन ट्रस्ट की लापरवाही के कारण निरालाचार्य की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष माधव अग्रवाल, अरुण चौबे, मुरलीधर शर्मा, सुरेंद्र थापा, घनश्याम तिवारी, हेमंत कुमार, नारायण, विजेंद्र, भोला, प्रमोद, मानवराय, कमलराय, राजेश पासवान, ललित पासवान, महेंद्र, बहादुर पासवान, शंकर राय, रोहित राम, राजेश पासवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें