फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 4 डिग्री घटा तापमान

Fri, 09 Oct 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 4 डिग्री घटा अधिकतम तापमान, 2 डिग्री न्यूनतम भी
विज्ञापन

ऋषिकेश। झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने से ठंड का अहसास होने लगा है। घरों में कूलर, एसी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

अन्य दिनों में तीर्थनगरी ऋषिकेश का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान के अधिक होने के कारण लोग उमश से परेशान थे। शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। जिन घरों में कूलर और एसी चलते थे वह भी बंद हो गए हैं। जो पंखे पांच नंबर की स्पीड पर चलते थे वह भी अब दो नंबर की स्पीड पर चलने लगे हैं। ठंड बढ़ने से लोगों ने घरों में कंबल निकालने शुरु कर दिए हैं। यदि आने वाले दिनों में यदि एक दो दिन बारिश होती है तो तापमान और गिरेगा। तापमान गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें