फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खिलाड़ियों को डिप्लोमा प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
 कराटे ​खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित करती महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कंडवाल।स्रोत-आय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आईएसकेओआई उत्तराखंड की ओर से बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ियों को डिप्लोमा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कंडवाल ने कहा कि आजकल बच्चे मोबाइल पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। अभिभावक बच्चों को मोबाइल की दुनिया से दूर रखते हुए खेलकूद की ओर प्रोत्साहित करें जिससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास हो सके। कार्यक्रम में विश्वनाथ राजपूत ने कहा कि कराटे खिलाड़ियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सम्मानित खिलाड़ियों में येलो बेल्ट पाने वाले अनंत्या राजपूत, अक्षिता पाल, अलीना, पार्थ, जानवी, लक्षित, अक्षत पडियार रहे। ऑरेंज बेल्ट पाने वालों में अच्युत, पावनी, वर्षित, इशिका और वेदांश जोशी शामिल रहे। जूनियर ग्रीन बेल्ट में शंकर, वंश कुमार, सुहाना, केयान और सृष्टि रहे। वहीं सीनियर ग्रीन बेल्ट में कीर्तिका नेगी, अर्जुन पंवार, हिमांशी राजपूत और केनरिच ने स्थान बनाया। कार्यक्रम के दौरान मदन मोहन शर्मा, संजय शास्त्री, नवल कपूर, विद्याव्रत शर्मा सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें