फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में चार महीने से बंद पड़ा है प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा निस्तारण के मामले में निगम पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से देहरादून में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर आ रही परेशानी को लेकर जानकारी दी। साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सांसद निंशक को बताया कि हरिद्वार मार्ग पर ट्रंचिंग ग्राउंड स्थित है। यहां पर कूड़े के पहाड़ से बन गए थे। ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण (लिगेसी वेस्ट) प्लांट लगाया गया था। कुछ समय तक ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा अलग-अलग करके पहाड़ को कम किया गया। 40 प्रतिशत कूड़े का निस्तारण हो गया था, लेकिन शासन से बजट न मिलने के कारण प्लांट चार महीने से बंद पड़ा है। प्लांट बंद होने से ट्रंचिंग मैदान के बाहर कूड़े के ढेर लग गए हैं।
मेयर ने सांसद डॉ. निशंक को बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड से गंगा करीब 50 मीटर की दूरी पर है। बारिश होते ही ट्रंचिंग ग्राउंड का पानी गंगा में मिलता है। पुरानी चुंगी में हाईवे पर पानी एकत्रित होने से आवागमन करने में परेशानी होती है। सांसद निशंक ने कहा कि जिस मद के लिए केंद्र सरकार की ओर से फंड रिलीज किया जाता है उसका उपयोग उसी मद में किया जा सकता है। लिगेसी वेस्ट के लिए फंड रिलीज होने के बाद उसमें व्यवधान उत्पन्न नहीं होना चाहिए था। उन्होंने जल्द ही ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष बनवाल, विपिन पंत, अनीता रैना, प्रियंका यादव, प्रमोद शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें