फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकेश से लैंसडौन तक बस सेवा शुरू करने की तैयारी

Mon, 26 Oct 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऋषिकेश-देवीखेत रूट वाली बस को लैंसडौन तक चलाने की तैयारी
विज्ञापन

- जीएमओयू प्रबंधन बस के समय सारिणी कर रहा तैयार
ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश से लैंसडौन जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को जल्द सीधी बस सेवा की सुविधा मिल सकती है। गढ़वाल मोटर ओनर्स एसोसिएशन यूनियन (जीएमओयू) ऋषिकेश से देवीखेत के बीच संचालित बस को लैंसडौन तक विस्तारित करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में सहमति बनने के बाद सेवा शुरू की जाएगी।

वर्तमान में ऋषिकेश से मसूरी के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है, लेकिन लैंसडौन जाने के लिए यात्रियों को हरिद्वार होते हुए कोटद्वार पहुंचना पड़ता है। इसके बाद करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर लैंसडौन जाना पड़ता है। सीधी बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों की संख्या और जीएमओयू की आय बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


फिलहाल ऋषिकेश से देवीखेत के लिए बस पूर्वाह्न 11:15 बजे रवाना होती है और शाम करीब 4:15 बजे पहुंचती है। वहीं, देवीखेत से सुबह आठ बजे बस वाया सिलोगी ऋषिकेश के लिए चलती है।
विज्ञापन


1995 से देवीखेत तक सीमित है सेवा
वर्ष 1995 में मोहनचट्टी से नौडखाल के बीच सड़क खुलने के बाद जीएमओयू ने ऋषिकेश से लैंसडौन तक बस सेवा शुरू की थी। हालांकि, संकरी सड़क और यात्रियों की कमी के कारण इसे देवीखेत तक सीमित कर दिया गया।

जीएमओयू अध्यक्ष नवीन तिवाड़ी ने बताया कि देवीखेत रूट की बस को लैंसडौन तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। सहमति बनने के बाद सीधी बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें