-बद्रीनाथ राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप सड़क पर पलटी बस।स्रोत-पुलिस
बदरीनाथ राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप कलथरी डंपिंग प्वाइंट पर बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में नाै यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में चालक, परिचालक समेत 27 लोग सवार थे। सभी घायल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी हैं। वहीं चालक राजेश पुत्र जगदीश क्लेमेनटाउन देहरादून और परिचालक सोनू पुत्र परमजीत ढाकपट्टी राजपुर देहरादून निवासी हैं।
थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन कर हरिद्वार की ओर लौट रही बस शिवपुरी के समीप कलथरी डंपिंग प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने राहत कार्य शुरू किया। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू टीम की मदद से उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एम्स रेफर कर दिया। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अन्य तीर्थयात्रियों को दूसरे वाहनों की मदद से हरिद्वार और लखीमपुर खीरी के लिए रवाना किया गया।
घायलों के नाम
- सोनम गुप्ता-28 पुत्री ज्ञानचंद, अनीता चौरसिया-56 पत्नी संजय चौरसिया, मुन्नी देवी-56 पत्नी ज्ञानचंद, चंद्र प्रकाश गुप्ता-62 पुत्र रामचरण, संजय चौरसिया-59 पुत्र पन्नालाल, तनु गुप्ता-30 पुत्री ज्ञानचंद गुप्ता, मनीश गिरी- 44 वर्ष। इसके अलावा शबनम-32 पत्नी अभिमन्यु और सीता देवी-38 पत्नी राम प्रसाद को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।