समय रहते मिल गया इलाज
टीम के सदस्य और सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लोकेश अरोड़ा ने बताया कि पित्त के कैंसर का समय रहते इलाज नहीं होने पर बीमारी शरीर के अन्य भागों में भी फैल जाती है। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. निर्झर राज राकेश, डॉ. लोकेश अरोड़ा, डॉ. सुनीता सुमन, डॉ. मिथुन, डॉ. नीरज यादव, एनेस्थीसिया विभाग से डाॅ. अंकित अग्रवाल, डाॅ. अरुण और डाॅ. अरहान शामिल रहे। जबकि रितेश, मनीष व सुरेश आदि नर्सिंग ऑफिसर्स का विशेष सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें...Haridwar: चार दिन के लिए फिर बंद हुआ मनसा देवी रोपवे, श्रद्धालुओं को पैदल करनी होगी मंदिर तक यात्रा
पेट रोगियों के लिए इस दिन चलती है ओपीडी
एम्स में पेट रोग से संबंधित समस्या वाले रोगियों के लिए प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को गैस्ट्रो सर्जिकल ओपीडी नियमित तौर पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होती है।