फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधायक ने वन मंत्री से की समस्याओं के निराकरण की मांग

Wed, 11 Nov 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक अग्रवाल ने वन मंत्री से ऋषिकेश विधानसभा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही बंदरों की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि बंदरों के उत्पात से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों के हमलों और उत्पात के कारण लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी व ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। इसके अलावा अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वन विभाग के अधीन आने वाली सड़कों की स्थिति सुधारने और उनके निर्माण व सुधारीकरण के लिए कैंप योजना के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराकर कार्य करवाने का अनुरोध किया। विधायक अग्रवाल के आग्रह पर वन मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित डीएफओ से मोबाइल फोन पर वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें