ऋषिकेश। सर्वहारा नगर में नमामि गंगे की ओर से सीवर चेंबर के ढक्कन खुले छोड़ने के विरोध में स्थानीय लोगों ने जल निगम के कार्यालय में ज्ञापन देकर विरोध जताया है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि नमामि गंगे के कांटेक्टर की ओर से तीन महीने से सर्वहारा नगर में अलग स्थानों पर सीवर चेंबर के ढक्कन खुले छोड़ रखे हैं, जिससे इन गड्ढों में मासूमों के गिरने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना था कि यदि जल्द ही चेंबरों के ऊपर ढक्कन नहीं लगाए जाते हैं तो वह नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करेंगे। वहीं नमामि गंगे के नोडल अधिकारी एके चतुर्वेदी ने कहा कि ठेकेदार के कुछ समय के लिए बाहर गया था, पांच चेंबर के ढक्कन नहीं बन पाए थे, जो अब ढक्कन बन गए हैं, जल्द ही चेंबरों के ऊपर ढक्कन रखे जाएंगे।
ज्ञापन देने वालों में आशुतोष सेन, जगमोहन कश्यप, दीपक भारद्वाज, रोहित सोनी, अनुकूल, रंजीत, नीशू कुमार, ऋषि सिंह, प्रशांत, दक्ष, केशव पोरवाल आदि उपस्थित थे।