कोतवाली अंतर्गत प्रेमनगर बाजार शिव मंदिर के सामने गली में कुछ घरों में तीन-चार संदिग्ध लोगों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
रात पौने दो बजे के आसपास कुछ संदिग्ध टार्च लेकर घरों में ताक झांक करते दिखाई दिए थे। शिव मंदिर के सामने वाली गली में एक शटर को खाेलने का प्रयास किया तो लोग जाग गए। जिसके बाद संदिग्ध रफूचक्कर हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की गतिविधियों देखी गई तो घटना के बाबत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोग भी अलर्ट हो गए है। नागरिकों ने पुलिस से रात में अतिरिक्त गश्त की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है जिससे संदिग्धों की पहचान की जा सके।