फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्पीड ब्रेकरों में उलझकर चोटिल हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से चौदहबीघा में लगाए गए दो स्पीड ब्रेकरों में उलझकर दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। करीब एक सप्ताह पहले नगर पालिका प्रशासन ने चौदहबीघा में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर लगाए थे। उस जगह से करीब एक मीटर दूरी पर पहले से स्पीड ब्रेकर था। एक पास दो ब्रेकर होने से दोपहिया वाहन सवार अनियंत्रित होने लगे। बच्चों को स्कूल ले जाने वाली महिलाएं वाहनों से नियंत्रण खो रही हैं। उक्त स्थान दुर्घटना जोन बनकर रह गया है। एक मीटर के अंतराल पर लगाए गए दो स्पीड ब्रेकरों के कारण सड़क पर जाम भी लग रहा है। स्थानीय निवासी बृजेश निगम, संतोष कुमार ने बताया कि पालिका प्रशासन ने चौदह बीघा में जो स्पीड ब्रेकर बनाए हैं, वह मानक के विरुद्ध हैं। स्पीड ब्रेकरों को हटवाने के लिए एसडीएम नरेंद्रनगर को पत्र लिखा जाएगा। इसी महीने 11 दिसंबर को देहरादून में स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 14 बीघा में भी स्पीड ब्रेकर लगने के बाद यही स्थिति हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें