फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पशुलोक बैराज काॅलोनी में घुसा हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीला-बैराज मोटरमार्ग से बैराज पुल होते हुए एक हाथी पशुलोक बैराज काॅलोनी में घुस गया। सड़क पर हाथी की चहलकदमी देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हाथी का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पार्क क्षेत्र की ओर खदेड़ा गया। गौहरी रेंज के अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि घटना रविवार दोपहर दो से तीन बजे की है। एक हाथी बैराज जंगल से अचानक बैराज पुल होते हुए पशुलोक काॅलोनी की ओर निकल गया। सूचना मिलते ही वन कर्मचारियों की टीम को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया। कड़ी मशकत के बाद हाथी को वीरभद्र मंदिर के समीप गंगा नदी से सीधे गौहरी रेंज के पार्क क्षेत्र मेंं खदेड़ा गया। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की चहलकदमी पर निगरानी बनाए हुए है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की लापरवाही के कारण हाथी रिहायसी इलाके में घुस रहा है। वन कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हैं। हाथी चीला-बैराज होते हुए बैराज पुल से काॅलोनी की ओर निकला, जबकि बैराज पुल के समीप वन विभाग का बैरियर है। इससे साफ पता चलता है कि वन कर्मचारी भी अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं। गोहरी रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि वनकर्मी पार्क क्षेत्र में गस्त पर थे। इसी दौरान हाथी वहां से गुजर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें