फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Fri, 25 Sep 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आमजन को दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने विभागीय अधिकारियों से शिविर में आए लोगों की समस्याओं और आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा है। बताया कि शिविर का मकसद आमजन को लाभ पहुंचाना है। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह ने शिविर के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान विभागीय स्टॉलों का भी विधायक बृजभूषण गैरोला ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, विक्रम सिंह नेगी, हरीश कोठारी,श्याम अग्रवाल, पंकज शर्मा, अरूण शर्मा, सोनू गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें