ऋषिकेश। रोडवेज और अन्य निगमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आईएसबीटी परिसर में बैठक हुई। बैठक में सभी निगमों में एक समान पेंशन और महंगाई भत्ता देने की मांग की गई।
बैठक में ईपीएस-95 एनएसी के ऋषिकेश अध्यक्ष करम सिंह पाल और सचिव भुवन चंद फुलारा ने कहा कि कई निगमों से सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन में बढ़ोतरी और महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। फुलारा ने बताया कि आज की महंगाई के हिसाब से निगमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जो पेंशन मिल रही है वह बहुत कम है। उन्होंने बताया कि पेंशन में बढ़ोतरी के लिए हम दिल्ली में भी वार्ता कर चुके हैं, लेकिन पेंशन बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाना है। केंद्र सरकार की ओर से बाद में इस बारे में फैसला लेना है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में कई अधिकारियों से मुलाकात भी कर चुके हैं।
बैठक में प्रेमचंद बहुखंडी, रामबाबू यादव, जगदीश कुमार, सुखपाल, महेंद्र सिंह, सरोप भंडारी, सुंदरलाल, राजेंद्र कृषाली, ब्रह्मपाल, गिरीश रोहेला आदि उपस्थित रहे।