व्यापार सभा घाट रोड के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पवन शर्मा को बधाई देते व्यापारी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। व्यापार सभा घाट रोड के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर चौथी बार पवन शर्मा निर्वाचित हुए हैं। पवन शर्मा ने प्रतिद्वंद्वी अतुल शर्मा को 73 वोटों के अंतर से पराजित किया है।
घाट रोड स्थित एक दुकान में बुधवार सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी एमएल जाटव ने बताया कि कुल मतदाता 121 में से 114 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दो प्रत्याशी पवन शर्मा और अतुल शर्मा उम्मीदवार थे। इसमें 93 वोट पवन शर्मा जबकि अतुल शर्मा को 20 वोट मिले। एक वोट अवैध रहा। दोपहर एक बजे पवन शर्मा को सर्वाधिक वोट मिलने पर विजेता घोषित किया गया। इससे पूर्व बैठक कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना जाता था। इस अवसर पर सर्मथकों ने पवन शर्मा को फूलमाला पहनाकर उनका ढोल नगाड़ों की धुन पर स्वागत किया गया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी सुरेंद्र मेहरू पाहवा, शेखर गुप्ता, केवल कृष्ण लांबा, त्रिलोक कक्कड़, सतवीर पाल, प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, व्यापार मंडल ऋषिकेश के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा, महामंत्री ललित मोहन मिश्रा भी उपस्थित रहे।