फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को इलाज कराने से पहले लेना होगा टोकन

विज्ञापन
राजकीय चिकित्सालय में लगी ओपीडी टोकन डिस्पले मशीन - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में मरीजों को अपने नंबर के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इसके लिए अस्पताल में प्रत्येक चिकित्सक के बाहर टोकन डिस्पले मशीन लगाई गई है। राजकीय चिकित्सालय में मरीज और उनके तीमारदारों में अक्सर अपने नंबर को लेकर झगड़ा तक हो जाता था। कई मरीजों को चिकित्सकों पर यह आरोप लगा दिया जाता था कि वह अपने चहेतों और जानपहचान वालों को बिना नंबर के ही परामर्श दे रहे हैं, जबकि वह कई घंटे से लाइन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

कई बार यहां पूरा दिन निकल जाता था। इसी समस्या को देखते हुए यहां चिकित्सकों ने उच्चाधिकारियों को सीएमएस के माध्यम से ओपीडी टोकन डिस्पले मशीन की मांग की थी। मांग को देखते हुए 10 ओपीडी टोकन डिस्पले मशीन राजकीय अस्पताल को उपलब्ध करा दी गईं हैं। इसे शुक्रवार की शाम को लगाया गया। शनिवार को इसका असर भी देखने को मिला। बिना लाइन लगाए टोकन डिस्पले मशीन पर अपना नंबर देख मरीज आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें