फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मुनि की रेती के पर्यावरण मित्रों ने संभाली सफाई व्यवस्था

Mon, 10 Aug 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

ढालवाला। कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार हो रही बारिश के बावजूद नगर पालिका मुनि की रेती की स्वच्छता व्यवस्था पूरी मुस्तैदी से जारी है। प्रतिकूल मौसम की परवाह किए बिना पालिका के पर्यावरण पर्यवेक्षक और पर्यावरण मित्र रेनकोट और छातों के सहारे कांवड़ यात्रा क्षेत्र को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने में जुटे हैं। सोमवार को जानकी सेतु, पूर्णानंद घाट, ओमकारानंद घाट, आस्था पथ और शत्रुघ्न घाट सहित प्रमुख कांवड़ यात्रा क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान ने विभिन्न कांवड़ यात्रा क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी की गई। पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए घाटों, यात्रा मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की गई।बारिश के बीच भी पालिका के पर्यावरण मित्र पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। उद्देश्य था कि देशभर से आने वाले शिवभक्तों को स्वच्छ,सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।लगातार बारिश और खराब मौसम के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई बाधा न आए, इसके लिए पालिका टीम ने नियमित रूप से सफाई, कूड़ा उठान और यात्रा मार्गों की निगरानी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें