फोटो।
ऋषिकेश। सावन माह के आखिरी सोमवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश पूरी तरह भक्तिमय हो गई। सुबह से ही सोमेश्वर मंदिर,चंद्रेश्वर मंदिर, वीरभद्र महादेव मंदिर और मुनि की रेती क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगीं। लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते हुए हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने गंगा जल से शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की कुशलता की कामना की। मंदिरों के आसपास का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया था। सावन सोमवार के अवसर पर समाजिक संस्थाओं, मंदिर समितियों और स्थानीय व्यापारियों ने जगह जगह भंडारे का आयोजन किया। वीरभद्र मार्ग, चंद्रेश्वर मंदिर परिसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, फल, पेयजल वितरण किया गया।