फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्टेशन पर देना होना पार्किंग शुल्क

Sun, 17 Apr 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
अब ऋषिकेश स्टेशन पर देना होना पार्किंग शुल्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यदि आप टिकट लेने, आरक्षण कराने, ट्रेन में किसी को छोड़ने या रेलवे संबंधी अन्य कार्य के लिए वाहन से रेलवे स्टेशन आ रहे हैं तो अब पार्किंग का शुल्क देना होगा। शनिवार से दोपहिया वाहन के लिए 10 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 20 रुपये पार्किंग शुल्क लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था से स्टेशन परिसर में जहां तहां वाहनों के पार्क होने वाली समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


अभी तक रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग संबंधी नियम नहीं होने से स्टेशन पर आने वाले लोग जहां जगह मिली वहीं अपने वाहन पार्क कर देते थे। ऐसे में स्टेशन और प्लेटफार्म वाले रास्ते पर आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं स्टेशन का सुंदरीकरण भी प्रभावित होता है।

समस्या के समाधान को स्थानीय रेलवे अधिकारी लंबे समय से रेलवे स्टेशन में पार्किंग स्थल नियत और पार्किंग शुल्क व्यवस्था के लिए मुख्यालय से पत्राचार कर रहे थे। देर से ही सही डीआरएम कार्यालय मुरादाबाद ने मामले में सुध ली और रेलवे स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पार्किंग का अनुबंध दिल्ली की एक कंपनी से हुआ है। शनिवार से रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग शुल्क लागू कर दिया गया है। अब नियत स्थान पर ही वाहनों की पार्किंग होगी। इससे यात्रियों को आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें