फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गुमानीवाला बाईपास मार्ग पर गड्ढों में धान की पौध रोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। गुमानीवाला बाईपास मार्ग पर गड्ढे हुए हैं। इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत न होने से स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप गड्ढों में धान की रोपाई कर वर्तमान मेयर और पूर्व मेयर को जन्मदिन की बधाई देकर पानी में केक काटा। स्थानीय लोगाें का कहना है कि शिव मंदिर से डीएसबी स्कूल तक बाईपास मार्ग पर गड्ढे हुए हैं। स्थानीय लोगाें की ओर से लोनिवि के स्थानीय अधिकारियों से सड़क की मरम्मत करने की मांग की जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर भी अनदेखी का आरोप लगाया। क्षेत्र की सड़क पर गड्ढे होने पर पानी में केक काटकर वर्तमान मेयर शंभू पासवान और पूर्व मेयर अनिता ममगाईं को जन्मदिन की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें