फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस पर गंगा में किया दुग्धाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर त्रिवेणीघाट पर राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने उनके दीर्घायु जीवन की कामना के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी को एक नई दिशा मिली है। गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में उनकी अच्छी पकड़ ने पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, मनोज ध्यानी, कपिल गुप्ता, अखिलेश मित्तल, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, राजेश दिवाकर, राजेंद्र बिजल्वाण, मोहित गुप्ता, देवदत्त शर्मा, नंद किशोर जाटव, अरुण बडोनी, रुचि जैन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें