संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में अंग्रेजी विभाग के लिटररी एसोसिएशन की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पीएलएमएस परिसर के अंग्रेजी विभाग में आयोजित शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरती है। साथ ही प्रतिभाओं को मंच मिलता है।
इस दौरान आयोजित रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में तरुण शर्मा, विष्णु राय व खुशबू क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम पंत प्रथम, मौसम द्वितीय व सृष्टि पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक राणा ने पहला, निषिता ने दूसरा व दामिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में रिया पयाल, निषिता कात्यायनी शुक्ला व सलोनी बिष्ट क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता को दुर्गा प्रथम, रिया पयाल द्वितीय व सलोनी बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में तरुण शर्मा, कुमकुम पंत एवं मौसम कमशः प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख लेखन प्रतियोगिता में सृष्टि पटेल पहले, रितु धीमान दूसरे व अनुष्का बड़वाल तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. हेमन्त कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।