फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बिना लाइफ जैकेट मोटर बोट की सवारी, पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसुरक्षा मानकों की अनेदखी, लाइफ जैकेट पहनने के बजाए मोटर बोट रहती है टंगी
विज्ञापन

I

I
I

Iकई पर्यटक खुद पहनना पसंद नहीं करते जैकेटI

टिहरी और पौड़ी जनपद की दोनों सीमाओं में आने-जाने के लिए मुनि की रेती स्थित शत्रुघ्न घाट से स्वर्गाश्रम स्थित नावघाट तक मोटर बोट का संचालन होता है। दोनों जनपद से जुड़े होने के कारण तीन साल इसका संचालन जिला पंचायत टिहरी और तीन साल जिला पंचायत पौड़ी करता है। इसके लिए पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया होती है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए मानक निर्धारित हैं। लेकिन मोटर बोट संचालक पर्यटकों को लाइफ जैकेट नहीं पहनाते हैं। कई बार पर्यटक भी फोटो खींचने के चक्कर में खुद ही जैकेट पहनना पसंद नहीं करते हैं।

पर्यटक स्थल होने के कारण मुनि की रेती और लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रोजाना देसी विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। टिहरी और पौड़ी की सीमा में आने-जाने के लिए बीच में गंगा नदी है। कई लोग रामझूला और जानकी सेतु का इस्तेमाल करते हैं। कई बुजुर्ग और असहाय लोग मोटर बोट का सहारा लेते हैं। नियम के अनुसार मोटर बोट में बैठने से पहले पर्यटकों को सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट पहनाया जाता है। जिम्मेदार अधिकारी समय समय पर इन लाइफ जैकेट की गुणवत्ता की जांच करते हैं। लेकिन यहां बोट संचालक पर्यटकों को बोट में बैठाने से पहले उन्हें लाइफ जैकेट नहीं पहनाते हैं।
विज्ञापन




पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनाने के बजाय उसे बोट किनारे लटकाए रहते हैं। राजस्थान के पर्यटक रेनू, आदित्य, मधुमती और गाजियाबाद के विकास शर्मा ने बताया कि गंगा में बोट का संचालन तो स्थानीय प्रशासन की नायाब तरीका है। लेकिन बोट में पर्यटकों के लिए सुरक्षा मानकों के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनाने के नाम पर यह केवल बोट के कोने पर लटक रही हैं।





Iपहले निशुल्क थी आश्रम की बोटI



हर तीन साल में गंगा में बोट के संचालन की टेंडर प्रक्रिया होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब रामझूला नहीं था तब स्थानीय आश्रमों की ओर से एक छोर से दूसरी छोर जाने के लिए बोट का संचालन किया जाता था। तब आश्रम की यह बोट निशुल्क थी। वर्ष 1980 में इस पर टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iमामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी। मानकों की उल्लंघन करने वाले बोट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. सुनील कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत पौड़ीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें