फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर हुए लोगों में से एक बच्ची एम्स आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर

विज्ञापन
15 एम्स के आईसीयू में भर्ती चंद्रभागा बस्ती उजड़ने से बेघर हुई पांच वर्षीय मासूम - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
चंद्रभागा नदी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बेघर हुए लोगों में से एक पांच साल की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बीते शुक्रवार से बच्ची एम्स ऋषिकेश के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। पूर्व में यहां एक बच्ची की पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत भी हो चुकी है। तीन दिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने यहां पहुंचकर गढ़वाल कमिश्नर को फोन के माध्यम से तत्काल चिकित्सीय टीम को यहां उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बीते चार से सात नवंबर तक प्रशासन, नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई में चंद्रभागा नदी किनारे बसे अवैध झुग्गी झोपड़ियों के अतिक्रमण को हटाया गया था। इसके बाद से यहां रहने वाले कई लोग कड़ी ठंड में तिरपाल के सहारे रात काटने को मजबूर हैं। बीते बृहस्पतिवार को यहां रहने वाली एक बच्ची तुलसी (5) पुत्री पप्पूराम की तबियत खराब हो गई। बच्ची की मां उसे देहरादून रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गई, मगर यहां इलाज की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण बच्ची को एम्स रेफर कर दिया गया। बच्ची के पिता पप्पूराम ने बताया कि सिर पर छत नहीं है। बच्ची की तबियत भी खराब है। जमा पूंजी भी खर्च हो चुकी है। मजबूरन अलग-अलग जगहों से कर्ज मांगकर गुजर बसर करना पड़ रहा है।
डेढ़ सौ लोगों ने ग्रहण किया निवाला
ऋषिकेश। प्रशासन की ओर से बीते शनिवार से बेघर हुए लोगों को खाना बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब छह सौ लोगों के लिए खाना बनवा कर बांटने के लिए बस अड्डे पर पहुंचा। इसके बावजूद बस्ती से महज करीब डेढ़ सौ लोग ही भोजन लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने दिए चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के निर्देश
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने रविवार को एसडीएम प्रेमलाल से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम ने बस्ती के लोगों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जायजा लिया। बच्ची के बीमार होने की सूचना पर उन्होंने चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में भी पड़ताल की। इस पर एसडीएम ने बताया कि सीएमएस को पत्र लिखकर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही शिविर लगाकर इलाज व जांच प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें