फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रमI
विज्ञापन


बाल विकास विभाग के जौलीग्रांट सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय आपदा बचाव और प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रेस्क्यू, भूकंप से बचाव का तकनीकी ज्ञान, आग, वन अग्नि से बचाव, बाढ़, पानी में डूबने, बहने या फंसने की स्थिति में बचाव के तरीको की जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर राजू शाही ने उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए स्ट्रेचर बनाना, हाथों से शीट बनाना, सीपीआर देना, त्रिकोणीय पट्टियों की सहायता से खून रोकना, सांप के काटे जाने से संबंधित प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। ट्रेनर राजू ने कहा कि पूरा प्रदेश तमाम प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसलिए आंगनबाड़ी को आपदा और बचाव की जानकारियां दी जा रही हैं। जिससे आपदा के समय आंगनबाड़ी कुशलता से कार्य कर खुद को और दूसरों की जान बचा सकेें। इस अवसर पर सुपरवाइजर अनिता पटवाल, दीपा, अनिता देवी, सीमा, शक्ति नौटियाल, विजय, रजनी, संतोषी देवी आदि आंगनबाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें