रायवाला। पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। चुनाव प्रचार को देखते हुए शराब तस्करी भी बढ़ रही है। जिसको देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने वैदिक नगर अंडरपास से एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे एक बैग से 200 टैट्रा पैक देसी शराब माल्टा बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी नई जाटव बस्ती गली नंबर आठ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। संवाद