ऋषिकेश। जिला बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की ओर से ऋषिकेश के भिक्षावृत्ति बाहुल्य क्षेत्र गरुड़चट्टी पुल, लक्ष्मणझूला पुल, त्रिवेणी घाट और स्व. इंद्रमणी चौक में भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जन मानस को भिक्षा न देने, बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान और चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 का प्रचार प्रसार किया गया। जन जागरूकता अभियान के दौरान एक बालक और दो बालिकाएं इंद्रमणी चौक और एक बालक लक्ष्मणझूला पुल पर भीख मांगते और बालश्रम करते हुए पाए गए, जिनकी टीम की ओर से रेस्क्यू करते हुए काउंसलिंग की गई। अभियान में डीसीपीयू, चाइल्ड हेल्प लाइन, आसरा ट्रस्ट और एएचटीयू के कर्मचारी शामिल रहे। संवाद