फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के दम पर पांचों लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा : सरिता

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iविधायक आर्य ने कहा, भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को दिया जाता है सम्मानI

नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है।

रविवार को विधायक सरिता आर्य ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि विधवा पेंशन, बुजुर्ग पेंशन, छात्रवृत्ति और आयुष्मान योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। विश्वकर्मा योजना अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए कल्याणकारी है। जिसके तहत कर्मकारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान किट और प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान भी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं कृष्णानगर कॉलोनी में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान कृष्णानगर के लोगों ने उनसे मिलकर मालिकाना हक दिलाने की मांग की। कहा कि 40 साल से अधिक समय से कृष्णानगर में रहने वालों को जमीन का मालिकाना हक नहीं मिला है। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशन, नंद किशोर जाटव, विजेंद्र मोघा, राधे जाटव, सुभाष जायसवाल, निशा, अनिल, प्रदीप, रोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें