फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तीन महीने से नहीं मिली वृद्धावस्था, विधवा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट का उपलब्ध न होना बताया जा रहा है कारण
विज्ञापन

- 22 जुलाई तक खाते में पहुंच जाएगा पेंशन : घिल्डियाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रावाला। समाज कल्याण विभाग की ओर से तीन महीने बीत जाने के बाद भी वृद्धजनों, दिव्यांगों, विधवाओं को पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। पेंशन न मिलने का कारण बजट का उपलब्ध न होना बताया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से हर माह प्रत्येक पेंशनर को 1500 रुपये पेंशन जारी की जाती है। कई लोग पेंशन पर ही निर्भर रहते हैं। तीन माह बाद भी पेंशन न मिलने पर पेंशनर अब समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को फोन कर जानकारी जुटा रहे हैं। वहां से उन्हें बजट न मिलने को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हर्रावाला निवासी पेंशनर महेश, हरिओम राणा ने बताया कि कभी सत्यापन के लिए तो कभी केवाईसी के लिए उन्हें बैंक भेजा जाता है। लेकिन सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद भी पेंशन जारी नहीं की जा रही है। देहरादून जिले में करीब 20 हजार लोग पेंशन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि बजट प्राप्त हो चुका है। 22 जुलाई तक सभी पेंशनधारियों की पेंशन उनके खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें