फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने पर अधिकारियों को घेरा

विज्ञापन
वीरपुर में नमामि गंगे के अधिकारियों का घेराव करती महिलाएं - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नमामि गंगे की ओर से वीरपुर में खोदी गई सीवर लाइन के दौरान पानी की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त होने से वीरपुर के लोगों ने मौके पर जाकर अधिकारियों का घेराव किया। इस मौके पर महिलाओं ने सीवर के काम को रोक दिया गया। रविवार को स्थानीय पार्षद लव कंबोज के नेतृत्व में स्थानीय महिलाएं मौके पर एकत्रित हुईं। महिलाओं का कहना था कि जब तक पेयजल लाइन ठीक नहीं की जाती तब तक सीवर का कार्य नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि एक बार नहीं तकरीबन पांच बार पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, इससे लोगों के घरों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इसके बाद नमामि गंगे अधिकारियों ने पेयजल अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे जल संस्थान के जेई संजय और लाइनमैन दशरथ दुबे ने लोगों को अविलंब पेयजल लाइन ठीक कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर कहीं स्थानीय महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें