फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सहसचिव पद पर कशिश राजपूत को एनएसयूआई का समर्थन

Sat, 26 Sep 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने सहसचिव पद की प्रत्याशी कशिश राजपूत को समर्थन देने की घोषणा की है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर भी निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत को समर्थन दिया है। वहीं उपाध्यक्ष, सचिव व विवि प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र के निजी कार्यालय में एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने सह सचिव पद पर कशिश को समर्थन देने की घोषणा की। मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा, छात्रहितों और परिसर की समस्याओं को प्राथमिकता देने वाले प्रतिनिधियों का चयन करें। एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कशिश राजपूत सहित एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें