ओएनजीसी ने सीएसआर फंड से एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट को दो रेस्क्यू राफ्ट, 24 लाइफ जैकेट, 24 हेलमेट, 24 स्टैंडर्ड पैडल्स और अन्य रेस्क्यू उपकरण दिए। इससे एसडीआरएफ को रेस्क्यू कार्यों में मदद मिलेगी।
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने कहा कि ओएनजीसी ने एसडीआरएफ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रेस्क्यू उपकरण दिए हैं। जिससे एसडीआरएफ जवान आपदा प्रबंधन कार्यों को और अधिक कुशल व प्रभावी तरीके से कर सकेंगे। यह उपकरण बचाव कार्यों में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
कार्यकारी निदेशक ओएनजीसी आरएस नारायणी ने कहा कि ओएनजीसी अपने सीएसआर फंड के तहत समाज की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए कई कार्य कर चुकी है। एसडीआरएफ के जवान विपरीत परिस्थितियों में हमेशा दूसरों की मदद को तैयार रहते हैं। इसलिए उनके पास अत्याधुनिक उपकरण होने जरूरी हैं। रेस्क्यू उपकरण दिलाने में शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसाइटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संचालन निरीक्षक प्रमोद सिंह रावत ने किया।
कार्यक्रम में ओएनजीसी महाप्रबंधक/इंचार्ज सीएसआर चंदन सुशील साजन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर कमल सिंह रावत, मुख्य प्रबंधन सीएसआर अवनीश यादव, प्रबंधक सीएसआर डीडी सिंह, अरुण कुमार सिंह, उत्तम रावत, सचिव कुलदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ