I
I
I
Iचारधाम यात्रा : डेढ़ माह शेष, बदहाल ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे
I
Iनौ महीने बाद भी टूटे पुश्तों का नहीं हो पाया निर्माणI
चारधाम यात्रा के लिए अब मात्र करीब डेढ़ माह का समय बचा हुआ है। बावजूद इसके बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से आगे देवप्रयाग तक कई स्थानाें पर टूटे पुश्ते नहीं लग पाए हैं। मार्ग के दोनों किनारों पर मलबा डंप होने के कारण हाईवे काफी संकरा है। जिससे चारधाम यात्रा के दौरान यहां जाम की समस्या बनी हुई है।
पिछले साल बरसात में जून माह में बदरीनाथ हाईवे पर कई पुश्ते टूट गए थे। लेकिन नौ महीने बाद भी लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर हाईवे पर टूटे पुश्तों का निर्माण नहीं कर पाया। जिन स्थानों पर पुश्ते टूटे हैं उन स्थानों पर किसी प्रकार के साइनबोर्ड और रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। जिससे यह स्थान संवेदनशील बन गए हैं।
ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक करीब 12 से अधिक स्थानों पर बड़े-बड़े पुश्ते टूट रखे हैं। कई स्थानों पर बोल्डर बीच हाईवे पर गिर रखे हैं। चारधाम की यात्रा शुरू होने में महज डेढ़ महीने का समय बचा है। ऐसे में डेढ़ महीने में 12 से अधिक पुश्ते लगाने के लिए एचएच श्रीनगर गढ़वाल का कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
I
I
I- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुश्तों के निर्माण के लिए शासन को बजट भेजा गया है। बजट आवंटन होते ही पुश्तों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - तनुज कांबोज, ईई लोनिवि एनएच श्रीनगर गढ़वालI