फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार अंधेरे में होगी अर्द्धकुंभ यात्रा

Thu, 14 Jan 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थक्षेत्र के स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अर्द्धकुंभ यात्रा रात के समय घुप अंधेरे में होगी। मेले के मद्देनजर क्षेत्र के मुख्यमार्गों, गंगा घाटों और तटों पर पथ प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान ही नहीं दिया गया। लिहाजा रात के समय भ्रमण और गंगा दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को अंधेरे के कारण परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार और मेला प्रशासन अर्द्धकुंभ मेले को लेकर कितना गंभीर है, इसकी तस्दीक तीर्थनगरी के महत्वपूूर्ण तीर्थक्षेत्र लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रति उदासीन रवैये से लगाया जा सकता है। क्षेत्र में अर्द्धकुंभ मेले के लिए श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई है।

इसके बावजूद प्रशासन ने अभी तक यहां मुख्य मार्गों, महत्वपूर्ण गंगा घाटों और तटों पर पथ प्रकाश की स्थायी तो दूर अस्थायी व्यवस्था तक नहीं की है। इससे मेला काल में क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिकांश क्षेत्रों में रात के समय आवागमन, गंगा दर्शन आदि में परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्हें यह सब रात के घुप अंधेरे में करना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए पहले के कुंभ मेलों की तरह इस बार अर्द्धकुंभ मेला 2016 के लिए पथ प्रकाश जैसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लिहाजा लक्ष्मणझूला स्थित जिलाधिकारी शिविर कार्यालय से बाघखाला स्वर्गाश्रम तक मेला क्षेत्र में लोग अंधेरे में जैसे तैसे यात्रा करेंगे। यही स्थिति गंगातटों और घाटों की भी है।


मुकम्मल हो पथ प्रकाश की व्यवस्था
नगर पालिका के पूर्व सभासद अजय कालरा ने कुंभ मेला प्रशासन से मेले के दृष्टिगत त्रिवेणी घाट पर खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रकाश के अभाव में रात के समय तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मेला अधिकारी हरिद्वार को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने बताया कि अर्द्धकुंभ मेले की दृष्टि से महत्वपूर्ण तीर्थनगरी में त्रिवेणी घाट जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर स्थापित हाईमास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। मरम्मत नहीं होने के कारण वहां रात के समय घुप अंधेरा रहता है।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान तमाम गंगा घाटों और तटों पर पथ प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही भीड़भाड़ की दृष्टि से अहम त्रिवेणी घाट पर खराब लाइट को समय रहते ठीक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें