फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुशील, पवन, शुभांकित और विवेक बने पंचायत सदस्य

विज्ञापन
2 डोईवाला ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना के दौरान खिड़की पर खड़े उम्मीदवार।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। विकासखंड में ग्राम पंचायतों की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद शनिवार को मतगणना संपन्न हो गई। तीन टेबल लगाकर डेढ़ घंटे में चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई। ब्लाॅक मुख्यालय में आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। मतपेटियों को पूरी पारदर्शिता के साथ स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक लाया गया। एडीओ पंचायत राजेश नेगी ने बताया कि लिस्ट्राबाद ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या चार से सुशील ठाकुर, जोगीवाला माफी के वार्ड चार से पवन उनियाल, गढ़ीमयचक के वार्ड आठ से शुभांकित रावत और प्रतीतनगर के वार्ड 12 से विवेक रावत सदस्य निर्वाचित किए गए। मतगणना के लिए सुबह निर्धारित समय पर उम्मीदवार पहुंच गए थे। मतगणना प्रारंभ होने के बाद महज डेढ़ घंटे में ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। इस दौरान ब्लाॅक मुख्यालय पर आवश्यक पुलिस बल मौजूद रहा था। विजयी उम्मीदवारों ने जीत मिलने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर खुशी व्यक्त की। खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों में विभिन्न चार सीटों के लिए मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। बताया कि समूची चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें