20 से 23 दिसंबर तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हल्द्वानी में राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप-2025 प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में ऋषिकेश के तीन खिलाड़ियों नितिका, उन्नति और तेजस का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है।
उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी की चीफ कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों में गुमानीवाला से उत्तराखंड मार्शल कराटे एकेडमी के तीन खिलाड़ी नितिका पंत, उन्नति बिष्ट और तेजस सिंह का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में जूजित्सु खेल की नेवाजा एवं फाइटिंग स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों काे जूजित्सु इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, मेयर शंभू पासवान, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक महर, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी, खेल विभाग के कोच करुणा निधि पांडे आदि ने बधाई दी।