फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छात्र संघ के पांच पदों के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में

Sat, 26 Sep 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सह सचिव पद पर दो दो प्रत्त्याशी मैदान में
विज्ञापन

- कोषाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी मैदान में, निर्विरोध निर्वाचन तय
- विवि प्रतिनिधि के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। छात्र संघ के पांच पदों के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी मैदान में होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं, विवि प्रतिनिधि के पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण होने के बाद चुनाव कमेटी ने वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की है। अध्यक्ष पद पर वैभव रावत व प्रियांशु कुमाई, उपाध्यक्ष पद पर निकिता प्रजापति और उदित झा, सचिव पद पर अखिल गुलियाल और रेहान बंदोलिया, सह सचिव पद पर कामना रांगड़ व कशिश राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि कोठियान मैदान में हैं। वहीं, विवि प्रतिनिधि पद पर कुनाल नेगी, ओम जयसवाल और प्रिंस मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी मैदान में होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन


पांच में से तीन पदों पर छात्राएं मैदान में
ऋषिकेश। पीएलएमएस परिसर के छात्रसंघ चुनाव में पांच में से तीन पदों पर छात्रा प्रत्याशी मैदान में हैं। परिसर में करीब 65 फीसदी मतदाता छात्राएं हैं। ऐसे में उनके वोट चुनावी समीकरण में महत्वपूर्ण होंगे। सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। इन दोनों पदों पर तीन छात्राएं चुनाव लड़ रही हैं। वहीं सचिव पद पर भी एक छात्रा प्रत्याशी मैदान में है। ऐसे में सचिव पद के चुनाव में भी छात्राओं के मत निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। पीएलएमएस के छात्रसंघ चुनाव के इतिहास में एक बार अध्यक्ष पद पर भी छात्रा काबिज रह चुकी है।
विज्ञापन


- वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी मैदान में होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। प्रो. वीके गुप्ता, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पीएलएमएस परिसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें