परवादून (देहरादून) जिला कांग्रेस कमेटी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ जनता के बीच कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने का काम करेगी। नई कार्यकारिणी में एसपी बहुगुणा, जितेंद्र कुमार, मदन शर्मा, रेखा बहुगुणा, हर्षपति सेमवाल, सचवीर भंडारी, गुरविंदर सिंह, रविंदर राणा, सतेंद्र सिंह रावत और हाजी अब्दुल वहीद को जिला उपाध्यक्ष जबकि जिला महासचिव के रूप में गजेंद्र विक्रम शाही, स्वतंत्र बिष्ट, रमेश रांगड़, गौरव मल्होत्रा, कमलेश शर्मा, संदीप थापा, अफसाना अंसारी, अमित सैनी, राहुल मनवाल, सूरज भट्ट, शंभू प्रसाद रणाकोटी, रेखा कांडपाल सती, अनिल रतूड़ी, रोशन व्यास और विजय बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला सचिव पद पर मनमोहन सिंह पंवार, बाबूलाल, विमल किशोर तिवारी, बाला देवी, सुनीता बंसल, विशाल सजवाण, अमित रावत, युवराज पुन, साहिल अली, सुमित कौशल, रईस अहमद, मनीष व्यास, त्रिलोक सिंह, भरत लखेड़ा, सीताराम, मनीष उपाध्याय, नीरज चौहान, मनोज पाल, आदित्य जोहर और बसारत अली को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लक्ष्मण बिष्ट को जिला कोषाध्यक्ष, रमेश सोलंकी एवं रजनीकांत रंजन को जिला प्रवक्ता, उमेद बोरा को जिला कार्यालय सचिव, अनुज कन्नौजिया को सोशल मीडिया इंचार्ज तथा राहुल सैनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।