फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार, जल्द आऐगी सामने: निशंक

विज्ञापन
05 डिग्री मिलने के बाद कुछ इस अंदाज में नजर आई एचआरएचयू के छात्राएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 674 छात्र-छात्राओं को केंद्रीय मानव ससांधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने डिग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि देश की नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार कर लिया है। जिसको शीघ्र सामने लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों से समाज सेवा की भावना से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को एसआरएचयू विवि परिसर में चौथे दीक्षांत समारोह का शुभारंभ संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि डॉ. स्वामीराम के ध्येय वाक्य प्रेम, सेवा और स्मरण को विवि में स्पष्ट देखा जा सकता है। उन्होंने भारत में 33 करोड़ से अधिक छात्र छात्राएं है, इतनी ही आबादी अमेरिका की है। भारत युवा देश होने के साथ विश्व गुरु है। जब दुनिया के लोग हताश और निराश होते हैं। तो भारत की संस्कृति उन्हें एक नई दिशा देने का काम करती है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड में शिक्षा का सबसे उपयुक्त माहौल होने से पूरे राज्य से विद्यार्थी यहां अध्ययन के लिऐ आते हैं। कहा कि दीक्षांत समारोह में सरकार खादी के इस्तेमाल की तैयारी कर रही है। बताया कि केंद्र सरकार से उच्च शिक्षा के लिए सवा तीन सौ करोड़ की धनराशि मिली है। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि भौतिक लक्ष्य के साथ ही वेद, वेदांत ओर आध्यात्म के द्वारा जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। डॉ. स्वामीराम के मिशन के अनुरूप संस्थान उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में काम कर रहा है। समारोह में उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन, प्रति कुलपति डॉ. बिजेंद्र चौहान, रजिस्ट्रार नलिन भटनागर, बीओजी मेंबर डॉ. सुनील सैनी, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. बीना कालरा, डॉ. अनुराधा कुसुम, डॉ. संचिता पुगाजडी, डॉ. आरसी रमोला, डॉ. आलोक सकलानी, ऋषिकेश मेयर अनीता मंमगाई, प्रो. डॉ. हेमचंद्र पांडेय, दून विवि डॉ. सीएस नौटियाल, सभासद प्रियंका मनवाल आदि थे।
विश्वविद्यालय के 674 विद्यार्थियों को दी गई डिग्री
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस 336,हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग 145,हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज 123, हिमालयन स्कूल ऑफ सांइस एंड टेक्नोलॉजी के 70 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन

विशेष अवॉर्ड इनको मिला
दीक्षांत समारोह में शामिल विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विश्वविद्यालय के करीब 600 से अधिक छात्र छात्राऐं शामिल हुई। डॉ. स्वामीराम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड एमबीए के विवेक राजदेव और बीएससी नर्सिंग की गरिमा को दिया गया।
समारोह में दिखी भारतीय संस्कृति
दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। समारोह के आकर्षण का केंद्र छात्र-छात्राऐं की वेशभूषा रही। सभी छात्र-छात्राऐं भारतीय संस्कृति के पहनावे में नजर आऐ।

02 एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में मौजूद छात्र और छात्राएं- फोटो : RISHIKESH

04 एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करते केंद्रीय मानव संसाधन मंत?- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें