फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शहर में लगेंगे नए सीसीटीवी कैमरे, पुराने की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए विधायक निधि से 10 लाख की धनराशि पुलिस को दी जाएगी। ऋषिकेश में जी-20 की तैयारियों के दौरान बिजली के पोल बदले गए थे। उस समय इन पोलों पर लगे कैमरे भी हटा दिए गए थे। इसके अलावा शहर में जो सीसीटीवी कैमरे लगे भी हैं, उनमें अधिकांश खराब हैं। अब शहर में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और पुराने कैमरों की मरम्मत के लिए विधायक निधि से धनराशि मिलेगी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मांगपत्र सौंपा था। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और पुराने की मरम्मत के लिए 10 लाख की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें