फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अभद्र टिप्पणी से नाराज व्यापारियों ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों के लिए की गई अभद्र टिप्पणी से झुब्ध स्थानीय व्यापारियों ने नगर चौक से कोतवाली तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। नगर कोतवाल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा जनहित के कार्याें को करता रहा है। व्यापारी वर्ग के लिए ऐसी टिप्पणी से समाज आहत हुआ है। व्यापारी वर्ग राज्य की बेहतरी के लिए हमेशा काम करता हैं। फुरकान अहमद कुरैशी, सुबोध जिंदल और इंद्रेश अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना ठीक नहीं है। नगर के व्यापारियों ने एकस्वर में व्यापारियों के लिए की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया। पैदल मार्च में ललित सिंघल, अब्दुल कादिर, सुशील जायसवाल, राजीव वासन, अनूप अग्रवाल, मनुज गुप्ता,ओमकार, विनय जिंदल, अमित गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें