फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: किसान सेवा सहकारी समिति में निर्विरोध अध्यक्ष बनीं रेनू देवी

विज्ञापन
1- डोईवाला किसान सेवा सहकारी समिति में रेनू देवी को अध्यक्ष और मलकीत  सिंह को उपाध्यक्ष पद पर ज
विज्ञापन
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति डोईवाला में अध्यक्ष पद पर रेनु देवी और उपाध्यक्ष पद पर मलकीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी पंकज खन्ना ने बताया कि अध्यक्ष पद महिला आरक्षित होने के कारण एक ही नामांकन हुआ था। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भी एक ही उम्मीदवार ने दावेदारी जताई थी। इस तरह अध्यक्ष पद पर रेनु देवी और उपाध्यक्ष पद पर मलकीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित कर दिए गए। संस्थाओं में भेजे गए प्रतिनिधियों में जिला सहकारी बैंक में नरेंद्र कुमार, तरन्नुम बानो, ईश्चरचंद, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, शारदा रानी, क्रय-विक्रय सहकारी समिति में राजेंद्र सिंह, प्रवीन, नवाबुदीन, जसवीर सिंह, गन्ना सहकारी समिति में रणजोध सिंह, सहकारी बाजार में सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड में मोहम्मद शाहिद, जिला सहकारी भेषज संघ में मुवीन अहमद और भारतीय बीज सहकारी समिति में बलवंत सिंह प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए। जिला सहकारी संघ की दो सीटें रिक्त रह गई हैं। चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध होने से निर्वाचन से जुड़े लोगों ने राहत की सांस की। सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकेशचंद्र कुकरेती और अंकित कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें