फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे रोपकर से प्रकृति को संतुलित बनाया जा सकता है : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीआरएफ वाहिनी परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान आज निरंतर प्रगति कर रहा है। उसी के सापेक्ष हमें पर्यावरण को भी संरक्षित रखना होगा। पौधरोपण कर प्रकृति को संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नए पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली में उन्होंने उत्तराखंड के विकास को लेकर चर्चा की है। कहा कि आज लोगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता बनी है। कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना काल में उल्लेखनीय काम किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ा पर्व है। कहा कि एसडीआरएफ राज्य में सराहनीय कार्य कर रहा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस साल प्रदेश में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें से अभी तक 90 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। बताया कि कोविड काल में उत्तराखंड पुलिस ने राज्य के मूल निवासियों का घर सकुशल पहुंचाने, मेडिसिन किट वितरण करने और दाह संस्कार कराने में भी सहयोग किया है। एसडीआरएफ उप महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत संबोधन किया। इस दौरान महानिदेशक सतर्ककता पीवीके प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, वी मुरुगेशन, पूरण सिंह रावत, पुष्पक ज्योति, मुख्तार मोहसिन, करण सिंह नगन्याल, एसडीआरएफ के सेनानायक नवनीत सिंह के अलावा पूर्व राज्य मंत्री करन सिंह बोरा आदि थे।
प्रत्येक व्यक्ति 10-10 पौध लगाए
डोईवाला। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट की निकासी रोड के साथ वाले स्थान पर पौधरोपण किया। पौधरोपण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों से कम से कम 10-10 पौधे लगाने का संकल्प लेने के लिए कहा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने पौधरोपण के समय देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कार्यक्रम में सीआइएसएफ के उप कमांडेंट वीवीएस गौतम, सहायक महाप्रबंधक सुमित सक्सेना के अलावा अधिकारी और कर्मचारी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें