फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र के आश्रमों से वसूल होगा भवन कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर पंचायत कराएगा सर्वे, टैक्स से पंचायत की बढ़ेगी आमदनीI
विज्ञापन




नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में संचालित आश्रमों को भी अब भवन कर देना होगा। नगर पंचायत प्रशासन जल्द ही इसके लिए सर्वे कराने जा रहा है। अभी तक यहां संचालित हो रहे आश्रम भवन कर नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन




नगर पंचायत स्वर्गाश्रम का गठन वर्ष 2012 में हुआ था। यहां चार वार्ड हैं। नगर पंचायत की वार्षिक आय करीब 20 से 25 लाख रुपये है। जिसमें से करीब पांच लाख रुपये भवन कर से होती है। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में करीब आधा दर्जन बड़े आश्रम है। जहां वर्ष भी देशी व विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है। इन आश्रमों में कमरों की सुविधा के साथ ही कैंटीन सुविधा भी है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि आश्रमों से अभी उन्हें भवन कर नहीं मिल रहा है। हालांकि, आश्रमों से भवन कर के संबंध में नगर पंचायत प्रशासन पूर्व में शासन से भी पत्राचार कर चुका है। अब नगर पंचायत प्रशासन आश्रमों पर भवन कर निर्धारण के लिए सर्वे कराने जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि अगले वर्ष जनवरी माह तक सर्वे कर निर्धारण कर वसूली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iआश्रमों से अभी भवन कर नहीं मिल रहा है। जल्द सर्वे कर आश्रमों पर भवन कर निर्धारित किया जाएगा। - मंजू चौहान, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत स्वर्गाश्रमI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें