फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में खोली जाएगी संगीत एकेडमी : कृष्णा

विज्ञापन
गीतकार कृष्णा शर्मा को सम्मानित करते समिति के सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से मंगलवार को मुंबई से ऋषिकेश पहुंचे गीतकार कृष्णा शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। गीतकार कृष्णा शर्मा ने कहा की बचपन से ही उन्हें शास्त्रीय संगीत को लेकर उत्सुकता रही है।
विज्ञापन

कहा कि सौभाग्यवश मुंबई में प्रख्यात गायक गुरु सुरेश वाडेकर से प्रशिक्षण ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके बाद ‘विधाता एक फूल’ सहित तेलुगू और हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज देने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिन्हें मौका नहीं मिल पाता है। अगर मुझे अपने कार्य में सफलता मिली तो ऋषिकेश में संगीत एकेडमी खोली जाएगी। इससे यहां के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकेगा। मुनिकीरेती स्थित समिति कार्यालय में आयोजित समारोह में समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, अध्यक्ष दिनेश डबराल, सचिव पंडित रवि शास्त्री और पालिका के पूर्व अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल, समाजसेवी देवेश उनियाल ने कृष्णा शर्मा का स्वागत किया।
समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल ने कहा कि कृष्णा शर्मा ने वर्ष 2018 में रियलिटी शो उत्तराखंड गॉट टैलेंट का विजेता बनकर उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कृष्णा शर्मा से यहां की उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी और वह अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें